नारी शक्ति, सेवा, न्याय और परोपकार की प्रकाश स्तंभ हैं अहिल्याबाई होलकर: मुख्यमंत्री

अहिल्या बाई होलकरदेहरादून। महान समाज सुधारिका, दानवीर एवं मराठा साम्राज्य की प्रख्यात शासिका पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवास में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, तथा समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति की उपाध्यक्ष मैडम रजनी रावत सहित अन्य दायित्वधारी राज्य मंत्री एवं विभिन्न निकायों के महापौर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनसामान्य की उपस्थिति रही। उपस्थित जनसमूह ने पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर के प्रेरणादायक जीवन, समाज सुधार कार्यों, उनकी निस्वार्थ जनसेवा एवं अटूट धर्मनिष्ठा को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया तथा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि “अहिल्या बाई होलकर ने नारी शक्ति, सेवा, न्याय और परोपकार का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी हमारे लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ है।”

यह आयोजन समाज को उनके उच्च आदर्शों की पुनः स्मृति कराता है, जो वर्तमान समय में और भी प्रासंगिक हो गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…