UCC

उत्तराखंड में यह दो दिग्गज छोड़कर आप का साथ, आज थामेंगे बीजेपी का हाथ

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस रहे अजय कोठियाल पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे। अजय कोठियाल के साथ भूपेश उपाध्याय जी बीजेपी में शामिल होंगे। और साथ ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। मंगलवार को दोपहर 4:00 बजे कर्नल कोठियाल पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वही कर्नल अजय कोठियाल ने भी अपने समर्थकों से मंगलवार को प्रदेश के भाजपा के मुख्यालय में पहुंचने को कहां है। आपको बता दें कि अजय कोठियाल ने पिछले बुधवार को आप की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.