UCC

दुर्घटना : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

देहरादून। मंगलवार सुबह डोईवाला के नजदीक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक बेलगाम तेज़ रफ़्तार स्कोर्पियो ने सड़क किनारे टायर बदल रहे ट्रक चालक को कुचल दिया। हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत स्कार्पियो सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें : यूक्रेन में रूस ने मचाई भारी तबाही, खारकीव में बमबारी के दौरान भारतीय छात्र की मौत

जानकारी के अनुसार मंगलवार को तड़के डोईवाला थाने के लाल तप्पड़ क्षेत्र में 3 बजकर 45 मिनट पर  एक ट्रक का पहिया पंचर हो गया। इसके बाद ट्रक चालक टायर बदलने के लिए जैक लगा रहा था। इसी दौरान एक बेलगाम तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो ने उसे कुचल दिया और स्कारपियो ट्रक के नीचे जा घुसी। जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की इस स्कॉर्पियो में दो युवतियां और दो युवक सवार थे और चारों नशे में धुत्त थे। हादसे में ट्रक ड्राइवर और स्कॉर्पियो की फ्रंट सीट पर बैठी एक युवती की भी मौके पर ही मौत हो गई। जबकी तीन घायल हो गए।  मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में टिहरी गढ़वाल की निवासी 21 वर्षीय खुशी और जसपुर के ट्रक ड्राइवर का नाम शामिल है। स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए तो वहीं ट्रक ड्राइवर को जेसीबी की मदद से बाहर निकला गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.