UCC

खुशखबरी : रुद्रप्रयाग में संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा पहला डबल लेन पुल, 50 गांव को मिलेगा लाभ

अभिज्ञान समाचार / रुद्रप्रयाग। 

रुद्रप्रयाग में अगस्त मुनि ब्लॉक के गबनी गांव में मंदाकिनी नदी पर हॉट बष्टि पुल बनाया जाएगा। इस पुल के निर्माण से रुद्रप्रयाग के लोगों की एक बड़ी समस्या का हल मिल जाएगा। यह पुल राज्य में किसी संपर्क मार्ग को जोड़ने वाला पहला डबल लेन पुल होगा। इस पुल से हॉट बस्टी मोटर मार्ग से गौरीकुंड हाईवे को जोड़ा जाएगा। पुल के निर्माण से 50 गांव को फायदा होगा। सोमवार को केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने इस पुल का शिलान्यास किया। इस पुल का निर्माण पीएमजीएसवाई के तहत किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि राज्य में पहली बार किसी संपर्क मार्ग को जोड़ने के लिए डबल लेन पुल बनाया जा रहा है। इस डबल लेन पुल को बनाने में कुल 28.39 करोड की लागत आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.