रजाखेत पहुंचने पर रंजीत रावत का भव्य स्वागत

कुशासन और भ्रष्टाचार भाजपा की देन-रंजीत

वाचस्पति रयाल

नरेन्द्रनगर। 2022 में जीत की बिसात बिछाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस भाजपा को पूरी तरह से पटखनी देने के मूड में दिखाई दे रही है।
हर क्षेत्र में कौन सी विकट समस्याएं हैं,ऐसी तमाम समस्याओं को सूचीबद्ध करने के लिए कांग्रेस ने विधानसभा स्तर पर चुनाव घोषणा पत्र प्रभारियों की नियुक्ति कर, उन्हें जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। भाजपा की नाकामियों व कांग्रेस की विकास परक सोच को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत का रजाखेत में पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
रंजीत रावत के कार्यक्रम में तय समय पर न पहुंच पाने के बाउजूद जनता देर रात तक उनको सुनने के लिए सभा स्थल पर डटी रही।
रावत के देर रात सभा में पहुंचते ही तालियों की गड़गड़ाहट,फूल-मालाओं और जयकारों के साथ लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।


चुनावी अंदाज में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह रावत ने कहा कि विकास की दौड़ की होड़ में घोड़े के पांव बांधकर गधे की पीठ पर बैठकर विकास की रेस नहीं जीती जा सकती।
रंजीत रावत ने कहा प्रताप नगर विधानसभा के अंतर्गत विकास के जो भी काम दिख रहे हैं वे सब कांग्रेस की देन हैं।
भाजपा पर आरोप मढ़ते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी झूठ और फरेब की राजनीति कर जनता के साथ छलावा कर रही है। भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है यह सब जनता भली-भांति समझने लगी है।कांग्रेस के प्रति जनता का बढ़ता रुझान इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि 2022 में कांग्रेस भारी बहुमत से विजय होकर प्रदेश में सत्तासीन होगी और भाजपा सत्ताच्युत होगी।
पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने भाजपा को धर्म के नाम पर लड़ाने,भाई- भतीजावाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी करार देते हुए कहा है कि आज रसोई गैस,तेल,पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं।बेरोजगार खाली हाथ घूम रहे हैं, प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। कहा 2022 में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखा कर रहेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा व महामंत्री विजय लक्ष्मी थलवाल ने भाजपा को जुमले बाजों की पार्टी करार देते हुए कहा कि तमाम विकास योजनाएं कमीशनखोरी की भेंट चढ़ती जा रही हैं। जनता त्रस्त है,भाजपा कमीशन खोरी में मस्त है।उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा
प्रतापनगर को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने का वादा इतने वर्षों बाद भी आज तक पूरा क्यों नहीं हुआ?
साफ है कि भाजपा वोट बटोरने के लिए जनता के साथ छलावा करती है। भाजपा की कथनी और करनी में कितना फर्क है, इसका परिणाम भारतीय जनता पार्टी 2022 में भुगतेगी।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह रौतेला,लक्ष्मी प्रसाद भट्ट ,खुशीलाल,आनंद सिंह,राय सिंह रावत,बलवीर कोहली ,मनीष कुकरेती,किशोर सिंह,पिंकी रावत,हंसा रमोला,मदन रावत,विनोद रावत,श्रीधर कुकरेती,विजय सिंह नेगी,सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।
बैठक की खास बात यह रही कि इस मौके पर 2 दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम सदस्यता ग्रहण कर ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…