UCC

टिहरी में खाई में गिरी कार, 6 लोगों की हुई मौत

अभिज्ञान समाचार / टिहरी। 

टिहरी में चंबा धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटि गाड़ के नजदीक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोलेरो कार उत्तरकाशी से चंबा की ओर आते समय खाई में गिर गई । कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में पश्चिम बंगाल की यात्री सवार थे। जबकि वाहन उत्तराखंड का ही था। लोगों ने बताया कि खाई में गिरते समय गाड़ी में आग लग गई थी। आग में झुलसने के कारण यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी। तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है।  उनके परिचितों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.