UCC

प्रदेश में जल्द दस्तक देगा मानसून, 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का शुरू होगा दौर

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

इस साल पड़ रही भयंकर गर्मी ने सब को बेहाल कर दिया है। लेकिन अब भीषण गर्मी के बाद मानसून के समय से पहले पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में 10 जून तक मानसून सक्रिय हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में मौसम मेहरबान बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। जबकि मैदानी इलाकों में अब भी भयंकर गर्मी पड़ रही है। लेकिन आप उत्तराखंड के मैदानी इलाकों के लिए भी राहत भरी खबर है।

प्रदेश में मानसून अब कुछ दिनों में दस्तक देगा मानसून दस्तक दस्तक दे सकता है। आईएमडी ने पिछले कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट में इसकी की संभावना व्यक्त की है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह ने गुरुवार को बताया कि इस साल भीषण गर्मी के कारण मानसून कि समय से पहले पहुंचने की संभावना है। मानसून की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अपने समय से 12 दिन पहले ही पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम की बात करें तो प्रदेश में अगले 3 दिन इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। पिथौरागढ़ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का दौर जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.