UCC

केदारनाथ यात्रा के बाद बर्फबारी के कारण यमुनोत्री यात्रा भी रोकी गई, यात्रा मार्गों पर फंसे तीर्थयात्री

अभिज्ञान समाचार / यमनोत्री। 

उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है।  जहां एक ओर मौसम में आए इस बदलाव से राहत मिल रही है। तो वहीं दूसरी ओर यह परेशानी का सबब भी बन रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर चारधाम यात्रा पर देखने को मिल रहा है। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। तो वहीं मंगलवार को यमुनोत्री धाम में हुई तेज बारिश और बर्फबारी के कारण यमुनोत्री यात्रा को भी रोक दिया गया है।

मंगलवार को सुबह से ही यमुना घाटी और यमुनोत्री में भारी बारिश हो रही थी। जिसके बाद दोपहर में यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। बड़कोट की उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी ने बताया कि दोपहर बाद हुई बर्फबारी और यात्रा मार्ग पर हो रही भारी बारिश के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यमुनोत्री यात्रा पर अस्थाई रोक लगाई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.