विधायक किशोर उपाध्याय को देहरादून में नहीं टिहरी में चाहिए आवास

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय ने पत्र लिखकर विधानसभा अध्यक्ष से अपने विधानसभा क्षेत्र टिहरी में आवास आवंटित करने के लिए आग्रह किया है। किशोर उपाध्याय कांग्रेस से भाजपा में शामिल होकर टिहरी से विधायक बने हैं। किशोर उपाध्याय ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि अगर उनको देहरादून में कोई आवास दिया गया है तो उसे निरस्त किया जाए।

कई लोग विधायक किशोर उपाध्याय की इस पहल को कम से कम पहाड़ के विधायकों के लिए एक नजीर के तौर पर देख रहे हैं। दरअसल पहाड़ में विधायक तो छोड़िए गांव में प्रधान का पद मिलते ही सभी हल्द्वानी या देहरादून में आवास बना लेते हैं। कई लोग पहले से ही विधायकों को राजधानी देहरादून में आवास आवंटित करने का विरोध करते रहे हैं। इसके पीछे तर्क यह है कि सभी विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र में ही आवास दिया जाना चाहिए। ऐसा होने से विधायक आम जनता और उनकी समस्याओं से रूबरू हो सकेंगे  किशोर उपाध्याय पहाड़ में इसकी पहल की है। अब देखा यह जाएगा कि पहाड़ के जनप्रतिनिधि इस नई पहल को कितना हाथों – हाथ लेते हैं.।

Leave A Reply

Your email address will not be published.