UCC

पत्नी मोबाइल पर खेलती रहती थी लूडो, पति ने ले ली जान

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

कई लोग ऑनलाइन गेम खेलते हैं।  जिनकी लोगों को आदत पड़ जाती है। लूडो भी एक ऐसा ही पॉपुलर गेम है। लेकिन पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि लूडो के कारण किसी को अपनी जान गंवानी पड़ी।

दरअसल मामला उत्तराखंड की राजधानी से है। जहां ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मोबाइल पर लूडो खेलने के कारण एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति पुलिस स्टेशन पहुंचा और वारदात के बारे में खुद पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र की है। जहां शनिवार सुबह 7:00 बजे 48 वर्षीय चंगेज खान जोकि हरभजवाला का रहने वाला है। आईएसबीटी पुलिस चौकी पहुंचा। और पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात को चंगेज खान ने अपनी पत्नी शबाना की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के पूछने पर उसने बताया कि की पत्नी शबाना मोबाइल पर ऑनलाइन लूडो खेलती रहती थी। और इस दौरान उसकी फोन पर किसी अनजान शख्स से बात भी होती थी। बहुत बार समझाने पर मना करने पर भी जब शबाना ना मानी तो गुस्से में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शुक्रवार रात को भी शबाना ऑनलाइन लूडो खेलते हुए किसी से बात कर रही थी। पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ। और फिर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.