UCC

उत्तरकाशी की बेटी सविता ने फतह की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी

अभिज्ञान समाचार / उत्तरकाशी। 

प्रदेश के सीमांत जिले उत्तरकाशी की बेटी सविता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर जीत हासिल की है। लौंथरु गाँव की रहने वाली सविता ने अपने प्रदेश के साथ देश का नाम भी रोशन किया। क्षेत्र में एक खबर को सुनने के बाद से ही खुशी की लहर है।  नेपाल की एक्सपीडिशन कंपनी पिक एंड प्रमोशन के ओनर बाबू शेर पाकिस्तान टीम गई है। अपनी सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 12 मई 2022 की सुबह सविता कंसवाल सहित अन्य 3 लोगों ने माउंट एवरेस्ट फतह किया है। इन सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सविता उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक के लौंथरु गांव में रहती है। सविता की उम्र केवल 25 साल है।  और वह एक गरीब किसान परिवार की बेटी हैं। इतनी छोटी सी उम्र में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर जीत हासिल कर सविता ने सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.