पुदीना है बहुत लाभकारी, जानिए इसके बारे में।

अभिज्ञान समाचार / देहरादून।

1. पुदीना  पोषण का भंडार  :- पुदीने में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी कॉन्प्लेक्स होता है। इसके साथ ही पुदीने में आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है।

2. पुदीना देता है गर्मी से राहत :- गर्मियों का मौसम है आसमान से सूरज आग उगल रहा है। ऐसे में पुदीने का सेवन बेहद ही लाभकारी होता है। पुदीने का सबसे बड़ा फायदा ही यही है कि यह पेट की गर्मी को शांत करता है। पेट में होने वाली समस्याओं जैसे गैस, पेट दर्द, सीने में जलन को यह ठीक करता है। इसके अलावा हीट स्ट्रोक का खतरा भी पुदीना कम करता है।

 3. पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाता है  :- महिलाओं को पीरियड के दर्द के दौरान गंभीर पेट दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भी पूछने का इस्तेमाल इस दर्द से राहत दिला सकता है। ऐसे में आप पुदीने का पानी बना कर पी सकते हैं।

4. त्वचा के लिए है बेहद ही लाभकारी :- पुदीने में एंटी बैक्टीरियल और एंटी -इंफ्लैम्टरी गुण पाए जाते हैं। रूखी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। पुदीने की पत्तियों की स्टीम लेकर और फेस पैक बनाकर त्वचा को हेल्दी व चमकदार बनाया जा सकता है। पुदीने का टोनर गर्मियों में त्वचा के लिए बेहद ही लाभकारी होता है। यह त्वचा को ठंडक देता है।

5. अस्थमा में लाभदायक :- पुदीने में मेथेनॉल होता है, जोकि श्वास नली को साफ करने और बलगम हटाने में मदद करता है। जिससे अस्थमा जैसी बीमारियों में राहत मिलती।

6. सिर दर्द में पुदीना है चमत्कारिक औषधि :- पुदीने की पत्तियों में मेथेनॉल होता है। जोकि पेन किलर के रूप में काम करता है। पुदीने की पत्तियों का तेल सर दर्द को कम करता है और ताजगी देता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.