UCC

चकराता के दोहरी बैंड के पास हुई दुर्घटना, SDRF व पुलिस ने किया रेस्क्यू

देहरादून। SDRF को थाना चकराता से सूचना मिली कि दोहीरा बैंड कालसी के पास एक बाइक खाई में गिर गई है। सूचना पाते ही रेस्क्यू के लिए SDRF की टीम दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुई। SDRF पोस्ट चकराता के मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 01 पुरुष व 01 महिला सवार थी। जो अपने निवास स्थान ग्राम हयोथ चकराता से विकासनगर की ओर जा रहे थे। दोहीरा बैंड कालसी के पास वाहन अनियंत्रित हुआ और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई व चालक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.