UCC

Haldwani| दर्दनाक! तेज चलती हुई गाड़ी ने रिक्शा चालक को उड़ाया

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक दर्दनाक घटना हुई है जिसमें तेज चलती हुई कार ने रिक्शा को भीषण टक्कर मार दी और साथ ही रिक्शा चालक को तकरीबन 100 मीटर तक आगे घसीटा।

मामला हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी के सामने हुआ जहां पर तेज चलती हुई गाड़ी  नैनीताल रोड की तरफ आगे बढ़ रही थी। अति तीव्रता में गाड़ी ने रिक्शा को टक्कर मारी जिससे रिक्शा रोड पर जा गिरा वही रिक्शा चालक गाड़ी के एक हिस्से में जा फसा और गाड़ी उसे बहुत दूर तक घसीटते हुए ले गई जब तक वह गाड़ी के नीचे ना आ गया।

स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.