उत्तराखंड : 18 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार

देहरादून। उत्तराखंड के 18 शिक्षकों को वर्ष 2021 के शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चुना गया है। उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के लिए इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। बता दें कि कड़े मानकों की वजह से 9 जिलों से एक भी शिक्षक चयनित नही हो पाए। माध्यमिक स्तर पर केवल उत्तरकाशी, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के एक-एक शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। महानिदेशक-शिक्षा बंशीधर तिवारी ने चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए कड़े मानकों के साथ शिक्षकों का चयन किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.