UCC

उत्तराखंड पहुंचे सदी के महानायक, जॉलिग्रांट एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच होटल आनंदा के लिए हुए रवाना

देहरादून। उत्तराखंड Bollywood के फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद रहा है। कुछ वक्त पहले अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा फिल्म की शूटिंग के लिए मसूरी और देहरादून पहुंचे थे। अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग और फुर्सत के पलों के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह यहां हफ्ते भर रहेंगे।

यह भी पढ़ें: UTET Exam Result: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने जारी किया यूटीईटी परीक्षा परिणाम

अमिताभ बच्चन शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। बिग बी को देखने के लिए यहां फैंस का तांता लग गया। इस दौरान उनके लिए बेहद कड़ी सुरक्षा का इन्तज़ाम किया गया था। सूत्रों के मुताबिक अमिताभ बच्चन नरेंद्रनगर के होटल आनंदा के लिए रवाना हुए हैं। अमिताभ बच्चन के उत्तराखंड पहुंचने की खबर मिलने से यहां उनके फैंस बेहद उत्साहित है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन यहां किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हैं। वह चार्टर प्लेन से पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.