लालकुआं| होली के मजे में महिला गिरी छत से, उपचार के लिए ले गए हल्द्वानी

प्रदेश और देश भर में अक्सर होली और दिवाली के दौरान जब लोग मंत्रमुग्ध होकर त्योहारों का मजा ले रहे होते हैं तब कुछ ऐसे छिटपुट घटनाएं भी हो जाती हैं जिनसे रंग में भंग पड़ जाता है।

लाल कुआं के गांधीनगर वार्ड No.2 में एक महिला जब होली खेल रही थी एक हादसे में वह छत से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिवार जनों ने उसे उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा।

धाना देवी, वर्ष 37, पति किशन तुलेड़ा का अचानक पैर फिसल गया था जिससे वह छत से गिर गयी। घायल महिला का हल्द्वानी में उपचार चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.