UCC

आज उत्तराखंड के चार जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने आज रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, धूप खिलने से मैदानी जनपदों के तापमान बढ़ गया है। जबकि पहाड़ी जिलों में सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसमें सबसे अधिक खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है। दिन में तेज धूप और हवा की धीमी चाल से मौसम गर्म होने लगा है।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तेज हवा नहीं चलने के कारण रात व दिन के तापमान में वृद्धि हुई है। दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री व न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोत्तरी हुई है। उत्तराखंड में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 17°C रहने के आसार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.