UCC

बड़ी खबर! पुष्कर सिंह धामी ने किया बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में अब The Kashmir Files होगी टैक्स फ्री

कई राज्यों में टैक्स फ्री होने के बाद, उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स अब राज्य में भी कर-मुक्त होगी।

इसके अलावा, कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से फोन पर बात की और फिल्म में कश्मीरी हिंदुओं के खिलाफ अपराधों को बहुत अच्छी तरह से चित्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

मालूम हो कि द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के बाद से ही काफी पॉपुलर हो गई है। सोशल मीडिया में एक धड़ा इसे काफी जोर-शोर से प्रमोट भी कर रहा है और आम जनता इसे पसंद भी कर रही है। इस फिल्म में कश्मीर को दिखाने के लिए कई सारे सीन उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के भी लिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.