UCC

चुनावी हार के बाद खराब हुई हरदा की तबियत, ट्विटर पर लिखा संदेश

10 मार्च को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने पर जहां Harish Rawat अपनी चुनावी हार की वजह से बहुत दुखी थे तो वही हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र से अपनी बेटी अनुपमा रावत की बड़ी जीत पर गदगद भी हुए। 

 

बीते शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat ने ट्विटर पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा था कि- हरिद्वार ग्रामीण से अनुपमा की जीत मेरे लिए एक बहुत बड़ी संजीवनी है। मैं किन शब्दों में हरिद्वार ग्रामीण की जनता व भाई-बहनों और हरिद्वार वासियों का आभार व्यक्त करूं, मुझे शब्द खोजे नहीं मिल रहे हैं। मैं कल अपराहन माँ गंगा जी के तट पर आकर, गंगा जी के माध्यम से हरिद्वार वासियों का धन्यवाद करूंगा। 

 

लेकिन आज उन्होंने बताया कि अचानक से तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अपने हरिद्वार जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ रहा है। ट्विटर पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,”मुझे आज हरिद्वार में गंगा जी को धन्यवाद देने के लिए जाना था, तबीयत कुछ रुग्ण होने के कारण मैं आज वहां नहीं जा पा रहा हूं और अब मैं कल या 2-3 दिन बाद हरिद्वार पहुंचूंगा, माँ गंगा जी को धन्यवाद दूंगा।”

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.