UCC

उत्तरकाशी: तीन विधानसभा सीटों के लिए मतगणना हुई शुरू

उत्तरकाशी। जनपद की तीन विधानसभा पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री की मतगणना राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलट मतपत्रों की मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा। 8:30 बजे ईवीएम मशीनों से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए  गंगोत्री और पुरोला के लिए 12-12 टेबल और यमुनोत्री के लिए 10 टेबल बनाई गई है। वही 4-4 टेबल पोस्टल बैलट मतपत्रों की मतगणना के लिए बनाई गई है। भारी सुरक्षा के बीच कुछ देर बाद जनपद की तीनों विधानसभाओं की मतगणना शुरू होगी।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के Live चुनाव परिणाम जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

Election Commission of India (eci.gov.in)

Leave A Reply

Your email address will not be published.