UCC

दहेज के लिए उत्तराखंड में एक और विवाहिता की हत्या

नैनीताल।  दहेज हत्या को लेकर नैनीताल से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। हफ्तेभर में दूसरी बेटी दहेज की भेंट चढ़ गई है। हल्दूचौड़ के ग्राम गंगापुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। मायके वालों ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है किदहेज  मृतका का एक डेढ़ साल का बेटा भी है। महिला का शव गौशाला में बरामद हुआ तथा गौशाला के बाहर नुवान की शीशी भी पड़ी हुई थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.