UCC

जाजल चौकी चेकपोस्ट के पास पुलिस ने पकड़ी 82 बोतल अंग्रेज़ी शराब, अभियुक्त गिरफ्तार

नरेंद्रनगर। नरेन्द्रनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान जाजल चौकी चेक पोस्ट के पास से एक अभियुक्त बलवीर सिंह (47 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम श्रीकोट थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वह वाहन संख्या UK14 PA 0294 टेंपो ट्रेवलर से 82 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहा था जिसे रंगे हाथों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नरेंद्रनगर में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में प्रदीप पंत प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रनगर, उपनिरीक्षक शान्ति प्रसाद चमोली चौकी प्रभारी जाजल व कॉन्स्टेबल राकेश छाबड़ी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.