UCC

उत्तराखंड: अप्रैल से बढ़ने जा रहे हैं बिजली के दाम, आप भी जन सुनवाई में दे सकते अपनी राय

देहरादून। उत्तराखंड की जनता को एक बार फिर बढ़ा हुआ बिजली का बिल देना होगा। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड में बिजली की दरों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है। एक अप्रैल से नई दरों को लागू करने से पहले नियामक आयोग इस पर जनता की राय लेने जा रहा है। बता दे कि यूपीसीएल ने आयोग को 4 प्रतिशत बिजली के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। आयोग की जन सुनवाई 26 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक चार अलग-अलग स्थानों पर तय गई है। देहरादून, रुद्रपुर ,कोटद्वार और रानीखेत में जन सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें : आरटीआई में खुलासा: 8 लाख 69 हजार 250 रूपये प्रतिमाह पेंशन ले रहे हैं 40 विधायकों के आश्रित

दरअसल प्रदेश में एक अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू होंगी। इसके लिए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग यूपीसीएल की ओर से भेजे गए चार प्रतिशत बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर आम जनता से राय लेने जा रहा है। राज्य भर में कई स्थानों पर जन सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसमें इस वृद्धि के प्रस्ताव पर उपभोक्ता अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं या सलाह दे सकते है। उपभोक्ताओं के पास यह मौका होगा जब वह बिजली बिल में हो रही वृद्धि को लेकर आपत्ति जता पाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.