UCC

फिल्म की शूटिंग के लिए दून पहुंचे बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा, बोले; आकर्षित करती है देवभूमि

देहरादून। बॉलीवुड उत्तराखंड को फिल्म की शूटिंग के लिए मुफीद मानने लगा है। यही वजह है कि उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशन्स पर शूटिंग के लिए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता/निर्देशक मसूरी, देहरादून व नैनीताल सहित कई शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। हाल ही में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मसूरी और देहरादून की कई लोकेशन्स पर शूट पूरा किया। अब अक्षय कुमार के बाद अपनी फ़िल्म की शूटिंग के लिए रणदीप हुड्डा यहां पहुँचे हैं। हुड्डा देहरादून के साथ ही इसके आसपास की खूबसूरती को अपनी टीम के साथ फिल्माएंगे।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: अब बगैर आरटीपीसीआर टेस्ट के उत्तराखंड में दाखिल हो पाएंगे यात्री, पढ़ें पूरी खबर….

देवभूमि की खूबसूरती अब फ़िल्मनगरी के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगी है। लिहाजा निर्माता/निर्देशक विदेशों का मोह त्यागकर उत्तराखण्ड की ओर रुख कर रहे हैं। अपनी टीम के साथ देहरादून पहुँचे अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा कि उन्हें देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्म की ओर आकर्षित करती है। यहां की खूबसूरत वादियां फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतर है। रणदीप हुड्डा ने कहा कि वह आने वाली और कई फिल्मों के प्रोजेक्ट उत्तराखंड में शुरू करेंगे और साथ ही वेब सीरीज में स्थानीय कलाकारों को एक्टिंग करने का मौका देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.