UCC

उत्तराखंड: नाइट कर्फ्यू खत्म, 1 मार्च से खुलेंगे आँगनबाड़ी केंद्र, फिलहाल राजनीतिक रैलियों पर प्रतिबंध जारी

देहरादून। उत्तराखंड में आज से कोविड के नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत बुधवार को उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू को समाप्त किया गया है। इसके अलावा राज्य के समस्त जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, स्पा, सलून, ऑडीटोरियम, सभाकक्ष, मीटिंग हॉल आदि में संबंधित समस्त गतिविधियों को भी प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए अपनी क्षमता के साथ खुलेगे।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व सीएम ने दोहराया वादा, कहा; पुलिस जवानों को पुराना ग्रेड पे देने को कांग्रेस वचनबद्ध

मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू के द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य में स्विमिंग पूल वाटर पार्क 28 फरवरी 2022 तक बंद रहेंगे। इसके अलावा राज्य में स्थित खेल संस्थान स्टेडियम एवं खेल के मैदान खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अपनी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। आदेश में समस्त सामाजिक खेल गतिविधियां, मनोरंजन विवाह समारोह, संस्कृति समारोह का आयोजन स्थल की पूर्ण क्षमता के साथ व्यक्तियों को सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की गई है। साथ ही राजनीतिक रैली धरना प्रदर्शन को दिनांक 28 फरवरी तक अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों में प्रतिबंधित है उनको गतिविधि के संचालन की अनुमति नहीं होगी। आदेश में राज्य के समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालय (1 से 12 तक) विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा जारी मानक विधि अनुसार खुलेंगे। राज्य के सभी आंगनवाड़ी केंद्र दिनांक 1 मार्च 2022 से खुलेंगे। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निकायों द्वारा आयोजित परीक्षा के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।

पढ़ें आदेश:

Leave A Reply

Your email address will not be published.