UCC

उत्तराखंड: कोरोना के मामले घटकर हुए 286, दून में 6 मरीजों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के 286 नए मामले सामने आए हैं। जबकि राजधानी में ही 6 कोरोना रोगियों की मौत हो गई। देहरादून के कैलाश अस्पताल में 2, हिमालयन अस्पताल में 2, मिलिट्री अस्पताल में 1 व श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में 1 कोरोना रोगी की मौत हो गई। अब प्रदेश में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 88520 पहुंच गई है। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 79297 रोगी स्वस्थ्य हो चुके हैं। साथ ही 580 कोरोना के रोगी डिस्चार्ज हुए हैं।

उत्तराखंड में Covid 19 के मामले

  • अल्मोड़ा में 03
  • बागेश्वर में 02
  • चमोली में 41
  • चम्पावत में 17
  • देहरादून में 124
  • हरिद्वार में 30
  • नैनीताल में 15
  • पौड़ी में 11
  • पिथौरागढ़ में 20
  • रुद्रप्रयाग में 02
  • टिहरी में 13
  • ऊधमसिंह नगर में 03
  • उत्तरकाशी में 05
Leave A Reply

Your email address will not be published.