UCC

उत्तरकाशी में भूकंप से डोली धरती, शनिवार को तड़के महसूस हुए 4.1 तीव्रता के झटके

उत्तरकाशी। शनिवार को तड़के उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप उत्तरकाशी जिले में महसूस किए गए।   भूकंप सुबह करीब पांच बजकर तीन मिनट पर महसूस हुआ। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फार सिस्मोलाजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र टिहरी गढ़वाल में ही था, जो 28 किलोमीटर की गहराई में था। उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय भटवाड़ी, डुंडा, पुरोला, मोरी सहित आदि स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप से जिले में किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.