UCC

11 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, रामनगर से लडेंगे हरीश रावत

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने बीते दिनों 53 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। जबकि सोमवार को कांग्रेस ने 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि अभी भी 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस आलाकमान मंत्रणा में लगा है।

 

11 विधानसभा सीटों पर ये नाम हुए फाइनल

डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा
कैंट- सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर – बरखा रानी
झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
खानपुर – सुभाष चौधरी
लक्सर – अंतरिक्ष सैनी
रामनगर – हरीश रावत
लालकुआं – संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी – डॉ0 महेंद्र पाल
लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं

Leave A Reply

Your email address will not be published.