दुर्घटना: ऋषिकेश से पौड़ी जा रही बस देवप्रयाग के पास दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल, पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

अभिज्ञान समाचार/ नई टिहरी। सोमवार को थाना देवप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत एक यात्री बस सड़क पर पलट गई इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्री जान बचाने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगा रहे थे। कई लोग घायल हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है। बस ऋषिकेश से पौड़ी जा रही थी। बताया जा रहा है कि पौड़ी पहुंचने से पहले ही देवप्रयाग थाना क्षेत्रान्तर्गत पौड़ी तिराहे के पास ब्रेक फेल होने के कारण बस सड़क पर पलट गयी। बस में क़रीब 20-22 यात्री सवार थे जिनमें से 05 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं। दुर्घटना में किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

घायलों की सूची

  • विनोद कुमार पुत्र मस्तराम (उम्र 41 वर्ष) निवासी धनाल्ग, पोस्ट-बलड़ा, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश)
  • बंशीलाल पुत्र मायाराम (उम्र 34 वर्ष) निवासी ग्राम खरसाड़ा, पोस्ट बाड़ा, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश)
  • अंकुश पुत्र गोपाल सिंह (उम्र 28 वर्ष) निवासी श्रीनगर रोड पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड
  • सवीना पुत्री दिलबर सिंह (उम्र 15 वर्ष) निवासी ऋषिकेश छिद्रवाला
  • सुरजी देवी (उम्र 85 वर्ष) निवासी ऋषिकेश छिद्रवाला
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…