UCC

देहरादून: इस बार गणतंत्र दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सादगी से कोविड प्रोटोकॉल के बीच फहराया जाएगा राष्ट्रध्वज

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। देहरादून से गणतंत्र दिवस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 26 जनवरी पर आयोजित किए जाने वाले सभी सांस्कृति कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। डीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रतिवर्ष होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार नहीं होंगे। यह निर्णय कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एहतियात के तौर पर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी, कवि गोष्ठी और विद्यालयों में आयोजित कराई जाने वाली प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं की जाएंगी। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए है।

यह रहेगी व्यवस्था

  • गणतंत्र दिवस के दिन सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण सुबह 9.30 बजे होगा।
  • मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण सुबह 10.30 बजे राज्यपाल द्वारा किया जायेगा।
  • गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम कोविड प्रोटोकोल के तहत परेड मैदान में आयोजित होंगे।
  • इस बार परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे आयोजित।
  • लोक निर्माण विभाग को अलग-अलग सीटिंग अरेंजमेन्ट करने के निर्देश।
Leave A Reply

Your email address will not be published.