UCC

विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा आज जारी करेगी 58 विस सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची

अभिज्ञान समाचार/ दिल्ली/ देहरादून। विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। तो वहीं आज भाजपा भी प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। सूत्रों की माने तो भाजपा ने बुधवार को व्यापक मंथन के बाद 58 से अधिक टिकट फाइनल कर दिए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने की संभावना है। सूत्रों मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके अलावा सभी मंत्रियों के टिकट भी फाइनल हो गए हैं। जबकि डोईवाला सहित 12 अन्य सीटों पर बाद में टिकट फाइनल किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.