UCC

धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार का इस्तीफा विस अध्यक्ष ने किया मंजूर

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखण्ड से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। टिहरी जिले में धनौल्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है। दरअसल हाल ही में निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था, जिसके बाद से ही दल बदल कानून के तहत उनकी विधायकी पर खतरा बना हुआ था। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी विधानसभा में जाकर दल बदल कानून के तहत उनकी विधायकी खत्म करने की मांग की थी। बता दें कि प्रीतम सिंह ने हाल ही में दल बदल कानून के तहत विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। आखिरकार आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.