Election Breaking: चला निर्वाचन आयोग का चाबुक, 18 नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव आयोग विभिन्न तैयारियों के साथ ऐसे नेताओं की स्क्रूटनी करने में लगा है जो कई खामियों के बाद भी चुनाव लड़ने को उतारू हैं। ऐसे ही 18 नेताओं के चुनाव लड़ने पर निर्वाचन आयोग ने रोक लगा दी है।

पिछले चुनाव में खर्च का ब्यौरा न देने वालों पर हुई कार्रवाई

दरअसल निर्वाचन आयोग ने पिछले चुनावों में खर्च का ब्यौर ना देने वालों पर कार्यवाही की है। 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने वाले 18 नेताओं पर रोक चुनाव आयोग द्वारा रोक लगा दी गई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10 क के तहत कार्यवाही। हुई। सभी रिटर्निंग ऑफिसर को प्रतिबंधित नेताओं की सूची भेजी गई।

इन नेताओं पर चला निर्वाचन आयोग का चाबुक

  • राजेन्द्र सिंह – लोहाघाट
  • राजेन्द्र बिष्ट – लालकुआं
  • सुहैल अहमद – भीमताल
  • विनोद शर्मा – हल्द्वानी
  • विजय – रामनगर
  • मोहमद अरशद – खानपुर
  • लाल सिंह जितेंद्र सिंह – धारचूला
  • दिनेश कुमार – गंगोलीहाट
  • भुवन जोशी – सल्ट
  • जय प्रकाश उपाध्याय मधु शाह गौतम सिंह बिष्ट – टिहरी
  • विनोद प्रसाद – पौड़ी
  • अनंदमणि – कर्णप्रयाग
  • रमेन्द्र भंडारी- चौबट्टाखाल
  • सुंदर धौनी – अल्मोड़ा
  • बच्ची सिंह – हरिद्वार
Leave A Reply

Your email address will not be published.