UCC

Big Breaking: कांग्रेस पार्टी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को महत्वपूर्ण पदों से हटाया, लगाए ये आरोप

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने अपने एक कद्दावर नेता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के तमाम महत्वपूर्ण पदों से हटा दिया है। जी हां! हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की। पार्टी ने बड़ा निर्णय लेते हुए उपाध्याय को जोर का झटका दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में कोरोना ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, आज आए 2915 नए केस, 3 मरीजों की मौत

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र लिखते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है। आपको बता दें पिछले दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे। जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराज नजर आ रही थी। अब चुनाव से ऐन वक्त पहले पार्टी के इस बड़े फैसले से उत्तराखंड की सियासत में भूचाल आ गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.