UCC

आज प्रदेश में आए कोरोना के 1413 नए मामले, संभलकर! कोरोना केस के मामलों में दून अब भी अव्वल

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। आज प्रदेश में कोरोना के 1413 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 350885 तक पहुंच गई है। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 332665 रोगी स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि एक मरीज की जान गई है।

09 जनवरी को आज प्रदेश में आए COVID-19 के नये मामलों में अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर में 03, चमोली में 34, चम्पावत में 12, देहरादून में 505, हरिद्वार में 299, नैनीताल में 139, पौड़ी में 147, पिथौरागढ़ में 08, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 22, ऊधमसिंह नगर में 203 एवं उत्तरकाशी में 08 मामले शामिल है। आज प्रदेश में विभिन्न अस्पतालों से 482 कोरोना के रोगी डिस्चार्ज किये गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.