खत्म हुई कैबिनेट बैठक, 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर, बढ़ा शिक्षा मित्रों का मानदेय, जलकर्मियों को रुकी सैलेरी मिलेगी

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। नए साल में कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 40 से ज्यादा प्रस्तावो पर मुहर लगी है। जानिए किन प्रस्तावों पर लगी मुहर।

प्रमुख फैसले:

  • आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को एक बार फिर राजभवन भेजा जायेगा।
  • कैबिनेट ने विधवा, बुजर्ग पेंशन में इजाफा, 1200 से बढाकर 1500 रुपए हुई।
  • शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने पर मुहर लगाई है। शिक्षा मित्रों को अब 15 हज़ार रुपए से बढाकर 20 हज़ार रुपए हुआ।
  • उद्यान विभाग के 94 बगीचों के जीर्णोद्धार के लिए अलग-अलग वर्गों में वर्गीकृत किया गया।
  • कृषि व उद्यान विभाग के एकीकरण के लिए सहमति मामला सीएम को रेफर।
  • राज्य में 112 आयुर्वेदिक चिकित्सालय में 224 डॉक्टरों के पदों को मंजूरी।
  • शुगर मिलों के मृतक आश्रितों को दी जाएगी नौकरी।
  • राज्य की स्वास्थ्य नीति को किया गया प्रत्याक्षित।
  • गंगोलीहाट को नगर पालिका परिषद बनाए जाने पर बनी सहमति।
  • प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों की नियमावली में संशोधन को मंजूरी
  • आयुष विभाग और होम्योपैथिक डॉक्टरों को विशेष हेल्थ पेंशन दिया जाएगा।
  • पेयजल और पेयजल संस्थान के कर्मियों को सरकार देगी रुकी हुई सैलरी।
  • गंगोलीहाट को नगर पंचायत से पालिका बनाया गया।
  • राज्य में लैंडस्लाइड और मिटिगेशन शोध संस्थान होगा स्थापित।
  • हल्द्वानी-ऋषिकेश में बनाए गए 500 बेड के कोविड वॉर्ड के लिए MoU आगे बढ़ाया जाएगा।
  • सघन पौधा केंद्र सेलाकुई में कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने को मंजूरी।
  • मंडी एक्ट में किया गया संशोधन, शुल्क घटाया गया
  • फाइनेंशियल हैंड बुक संशोधन।
  • बिल्डिंग बाइलॉज में शिथिलता दी गयी है।
  • ADB की स्कीम के तहत देहरादून भूमिगत बिजली की लाइन के लिए पिटकुल और UPCL को टेंडर भारत सरकार के मानकों पर दिए गए।
  • गरुड़ में नगर पालिका कार्यालय के लिए निशुल्क भूमि आवंटित।
  • ऊधमसिंह नगर ने सिडकुल द्वारा किये गए सुधार कार्य के लिए PDW को ट्रांसफर हुई सड़कें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…