UCC

एलटी भर्ती में बढ़ सकते हैं कुछ पद, सरकार ने 25% पद बढ़ाने की मांग के संबंध में प्रस्ताव मांगा

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में एलटी भर्ती में सरकार कुछ पद और बढ़ा सकती है। बेरोजगारों की मांग पर सरकार ने शिक्षा निदेशक से 25 प्रतिशत पद बढ़ाने की मांग के संबंध में प्रस्ताव मांगा है। शासन की ओर से इस संबंध में शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा गया है। अक्टूबर 2020 में एलटी के कुल 1431 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोग को अधियाचन भेजा गया था।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड- नशे में धुत ड्राइवर कार और मैक्स की भीषण टक्कर

बेरोजगारों ने सरकार से अनुरोध किया है। मांग पत्र में बेरोजगारों ने लिखा कि कई सहायक अध्यापक सेवानिवृत्त हो गए थे। जबकि कई अध्यापकों का प्रमोशन हो गया है जिसके चलते पदों की रिक्तियां बढ़ गई हैं। ऐसे में एलटी भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। वर्तमान में एलटी भर्ती के 1431 पदों के सापेक्ष 25% की वृद्धि किए जाने का अनुरोध किया गया है। ऐसे में सीधी भर्ती के पद बढ़ाए जा सकते हैं, जिस पर अब यह आदेश जारी हुए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इसके आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.