UCC

Promotion: शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पदों पर हुए बंपर प्रमोशन

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर प्रमोशन का दौर जारी है। अब प्रधानाचार्य के 199 पदों पर स्थाई प्रधानाचार्य की नियुक्ति प्रमोशन के जरिये की गई है। प्रमोशन में शिथिलीकरण नियमावली के तहत सरकार ने सामान्य वर्ग के 189 और महिला कैडर में 10 प्रधानाध्यापक को प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन के लिए पात्र मान लिया। अपर सचिव, शिक्षा दीप्ति सिंह ने बुधवार को इसके आदेश दिए। यह सुविधा वर्ष 2021- 22 के लिए ही मान्य होगी। पूरे सेवाकाल में केवल एक बार ही इसका लाभ मिलेगा। जो लोग पहले शिथिलीकरण का लाभ ले चुके हैं, उन्हें वर्तमान प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.