दुर्घटना: बेटे का पिता को कार सिखाना पड़ा महंगा

अभिज्ञान समाचार/ पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी से दुखद खबर है। बता दें कि एक बेटे का पिता को कार चलाना सिखाना महंगा पड़ गया। मुनस्यारी के जीआईसी मैदान हैलीपैड के पास बेटा अपने पिता को कार चलाना सिखा रहा था लेकिन वो कार से नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार करीब 15 मीटर नीचे जा गिरी। कार दीवार से टकराकर पलट गयी। इस हादसे में पिता और बेटा दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें – 2022 चुनाव से पहले धामी सरकार का कॉलेज छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा तोहफा

मिली जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है। बता दें कि लकी (18) अपने पिता मंगल सिंह (63) को कार सिखाने के लिए मुनस्यारी हैलीपैड ग्राउंड पर गया था। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर हैलीपैड से नीचे जा गिरी। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। ये देख स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजादोनों घायल बेटे और पिता को प्राथमिक उपचार के बाद मुनस्यारी के अस्पताल से जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा गया। जानकारी मिली है कि दोनों पिता और बेचे खतरे से बाहर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…