खुशखबरी: कुमाऊँ से गढ़वाल ट्रांसफर के इच्छुक पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा निर्णय

  • वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन में लिया गया निर्णय
  • चम्पावत पुलिस लाइन की तर्ज पर जनपद पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की पुलिस लाइन का होगा उच्चीकरण

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। देहरादून में आयोजित दो दिवसीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन के दूसरे दिन सभी अधिकारियों ने पुलिस की बेहतरी के अपने-अपने सुझाव रखे। पुलिस मुख्यालय में आयोजित सम्मेलन में पुलिस अधिकारियों ने कार्मिक, आधुनिकीकरण, पुलिस कल्याण, वीवीआईपी सुरक्षा, निर्वाचन, प्रोवजिनिंग, नई पहल और भविष्य की कार्ययोजना के सम्बन्ध में अपने विचार रखे। इस दौरान कुमाऊँ से गढ़वाल परिक्षेत्र स्थानान्तरण के इच्छुक कर्मियों के स्थानान्तरण करने का बड़ा निर्णय लिया गया। सम्मेलन में डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर: थलीसैंण से देहरादून लौट रहे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे

  • कुमाऊँ परिक्षेत्र से गढ़वाल परिक्षेत्र स्थानान्तरण के इच्छुक कर्मियों के स्थानान्तरण करने का निर्णय लिया गया।
  • उत्तराखण्ड CCTNS प्रोजेक्ट रैंकिंग में सम्पूर्ण देश में 8वें एवं पर्वतीय राज्यों में द्वितीय स्थान पर है, इसमें और सुधार करने और डाटा को अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। बेहतर कन्क्टीविटी के लिए CCTNS की बैंडविथ बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया।
  • चारों मैदानी जनपदों- देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर में सिटी पुलिस को शर्ट आर्स दिए जाने का निर्णय लिया गया।
  • चीता पुलिस को बीट एरिया भी दिये जाने का निर्णय लिया गया। चीता पुलिस एमेरजंसी कॉल के साथ बीट भी देखेंगे।
  • पुलिस मार्डन स्कूलों में शिक्षा का स्तर को बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
  • राज्य पुलिस संग्रहालय के निमार्ण के लिए भूमि आवंटन हेतु जिलाधिकारी देहरादून से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
  • जनपद चम्पावत पुलिस लाइन की तर्ज पर जनपद पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की पुलिस लाइन का उच्चीकरण किया जाएगा।
  • देश के टॉप 10 थाने में आने पर सम्बन्धित जनपद प्रभारी एसएसपी/एसपी, क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी को मेडल भी प्रदान किया जाएगा।
  • Online Counter Affidavit मॉड्यूल में आ रही रुकावट को शीघ्र दूर कर 15 दिनों में इसे लागू करने के निर्देश दिए।
  • डायल 112 की तर्ज पर प्रदेश के समस्त जनपदों के कन्ट्रोल रूम को स्मार्ट कन्ट्रोल रूम को 30 जून 2022 तक अपग्रेड करने का लक्ष्य रखा गया।
  • समस्त जनपद/इकाई/शाखा के कार्यालयों एवं थाना/चौकी में पेपर वर्क को कम कर डिजिटल वर्क को बढ़ाने का निर्णय लिया।
  • e-Beat book मॉडयूल को 1 माह में समस्त जनपदों में लागू करने निर्णय लिया।
  • CCTNS प्रोजेक्ट एवं सभी मॉडयूल्स की जानकारी एवं समीक्षा हेतु समस्त जनपद प्रभारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए गए।
  • समस्त जनपदों में CO Ops की नियुक्ति की जाएगी। जो ADTE, SOG, CCTNS का पर्यवेक्षण करेंगे और समस्त तकनीकी कार्य देखेंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…