17 दिसंबर को हो सकती है अगली कैबिनेट बैठक

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। अगली कैबिनेट बैठक की प्रस्तावित तिथि क्या होगी इसको लेकर लगाए जा रहे कयास खत्म हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक अगली कैबिनेट की मीटिंग 17 दिसंबर को होनी प्रस्तावित है। बैठक में सचिवालय कर्मचारियों को लेकर फैसले लिए जा सकते हैं। पिछली कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री और कर्मचारियों के बीच खड़े हुए विवाद के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन शुरू कर दिया था जिसके बाद एक बार फिर से सरकार से वार्ता का दौर चला और उम्मीद लगाई जा रही है कि अगली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को लेकर फैसला लिया जा सकता है। वहीं इसके अलावा महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, पर्यटन, उद्योग के अलावा उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों से संबंधित कई बड़े फैसले भी लिए जा सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…