हेनब गढ़वाल विवि: डॉ. आरसी भट्ट प्रति कुलपति नियुक्त

अभिज्ञान समाचार/ श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व के विभागाध्यक्ष प्रो. आरसी भट्ट को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। उनके पास बीएड/बीपीएड प्रवेश परीक्षा समन्वयक की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है। प्रो. भट्ट को पुरातत्व के क्षेत्र में काफी उपलब्धियां हासिल हैं। उनके नेतृत्व में मोरध्वज, मलारी, पुरोला व किन्नौर घाटी में पुरातात्विक महत्व के नए क्षेत्र ढूंढे गए थे। वह तीन साल तक विवि में परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस मौके प्रो. आरसी भट्ट ने कहा कि वो नई जिम्मेदारी का कर्तव्य निष्ठा के साथ पालन करेंगे और छात्र हित उनकी प्राथमिकता रहेगी। आपको बता दें कि गढ़वाल विश्वविद्यालय में साल 2017 से प्रति कुलपति का पद रिक्त था। 30 नवंबर को संपन्न विवि की कार्य परिषद की बैठक में उक्त पद पर विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. आरसी भट्ट की नियुक्ति कर दी गई। प्रो. आरसी भट्ट साल 1988 से विवि में संकाय सदस्य हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…