UCC

Covid19 update – आज प्रदेश में 13 नये मामले आए सामने जानिए कौन से जिले में है सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना महामारी का प्रकोप बीते कुछ माह से कम हुआ है। बीते दो तीन माह पूर्व जहां तीसरी लहर की बात की जा रही थी, वहीं फिलहाल ऐसा कुछ भी सामने नहीं आ रहा है। हालांकि जानकार लोगों की मानें तो दीपावली के बाद यदि स्थितियां सामान्य रही तो फिर शायद चिंता की अभी कोई बात नहीं है। हालांकि मामले कम आने से आम लोग पहले की तरह फिर से लापरवाह जरूर नजर आ रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है।

आज प्रदेश में कोरोना के 13 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 344169 तक पहुंच गई है। अभी तक प्रदेश में कोरोना रोगी स्वस्थ्य हो चुके हैं। 330458 आज प्रदेश में आए COVID-19 के नये मामलों में अल्मोड़ा में 0, बागेश्वर में 0, चमोली में 0, चम्पावत में 0, देहरादून में 06, हरिद्वार में 02, नैनीताल में 0, पौड़ी में 0, पिथौरागढ़ में 02, रुद्रप्रयाग में 0, टिहरी में 0, ऊधमसिंह नगर में 02 एवं उत्तरकाशी में 01 मामले शामिल है।26 नवंबर को प्रदेश में विभिन्न अस्पतालों से 26 कोरोना के रोगी डिस्चार्ज किये गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.