UCC

उत्तराखंड में पहले की भांति खुलेंगे कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूल, देखें आदेश

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड में माध्यमिक शिक्षा (कक्षा 6 से 12 तक) के सभी विद्यालय अब पहले की भांति संचालित होंगे। इस बाबत शिक्षा सचिव डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने महानिदेशक विद्यालय शिक्षा को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं। पत्र में कहा गया है कि छात्र हित को देखते हुए राज्य के समस्त बोर्ड द्वारा संचालित बोर्डिंग एवं डे बोर्डिंग शिक्षण संस्थानों (शासकीय/अशासकीय/निजी शिक्षण संस्थानों) में कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं में पठन-पाठन शिक्षण कार्य को 4 घंटे के स्थान पर पूर्व की भांति निर्धारित समयावधि के अनुसार संचालित किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.