प्रोस्टेट कैंसर- शुरुआती लक्षणों की पहचान से समय पर निदान और उपचार संभव
कोटद्वार/देहरादून: प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों को प्रभावित करने वाले आम कैंसरों में से एक है। जीवनकाल में प्रत्येक आठ में से एक पुरुष को इस बीमारी का खतरा रहता है। इसके बावजूद प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती चेतावनी संकेतों के प्रति जागरूकता सीमित है। इस बीमारी के कुछ लक्षण बेहद सामान्य हो सकते हैं या उम्र बढ़ने के साथ होने वाले बदलाव समझे जा सकते हैं। इसके कारण कई पुरुष समय पर चिकित्सकीय सलाह नहीं लेते, जिससे बीमारी का समय पर पता लगाने में देरी हो सकती है।
55 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों या कैंसर का पारिवारिक इतिहास रखने वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। यदि रात में कई बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है या पेशाब की धार कमजोर अथवा बीच-बीच में रुकने लगती है, तो इसे बढ़ती उम्र का सामान्य लक्षण समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पेशाब या वीर्य में खून आना, मूत्राशय पूरी तरह खाली नहीं होने का एहसास और पीठ के निचले हिस्से, कूल्हों या पेल्विक क्षेत्र में लगातार दर्द भी चिकित्सकीय जांच की आवश्यकता का संकेत हो सकते हैं।
जागरूकता और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मेदांता नोएडा के यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अभिनव वीरवाल ने कहा कि प्रोस्टेट कैंसर एक धीमी गति से बढ़ने वाली बीमारी है, लेकिन यदि इसका उपचार नहीं किया जाए तो यह शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता
प्रोस्टेट कैंसर का निदान चिकित्सकीय मूल्यांकन और आवश्यक जांच से शुरू होता है। एमआरआई-टीआरयूएस फ्यूजन-गाइडेड टार्गेटेड प्रोस्टेट बायोप्सी जैसी आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकों की मदद से विशेषज्ञ प्रोस्टेट के संदिग्ध हिस्सों की सटीक पहचान कर सकते हैं और आगे की जांच के लिए ऊतक के नमूने ले सकते हैं। समय पर और सटीक निदान से डॉक्टरों को बीमारी की स्थिति और उसके फैलाव का आकलन करने के साथ सबसे उपयुक्त उपचार तय करने में मदद मिलती है। जिन मरीजों में कैंसर का पता शुरुआती अवस्था में चल जाता है, उनके लिए मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी ने रिकवरी के समय और जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार किया है।
कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों के निवासी जगदीश जोशी क्लिनिक, कोटद्वार में डॉ. अभिनव वीरवाल से परामर्श ले सकते हैं।
