सुनील मित्तल को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान

देहरादून। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को भारत-फ्रांस आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और दूरसंचार, डिजिटल अवसंरचना व उपग्रह संचार के क्षेत्र में योगदान के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ के शेवेलिए हाल सम्मान से नवाजा गया है।

28 अक्टूबर को फ्रांस निवास में आयोजित समारोह में भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथू ने उन्हें सम्मान का प्रतीक चिह्न प्रदान किया। राजदूत ने कहा कि मित्तल ने फ्रांसीसी कंपनियों के साथ साझेदारी और यूटेलसैट में निवेश के जरिए दोनों देशों के आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों को के मजबूती दी है।

सम्मान स्वीकार करते हुए सुनील भारती मित्तल ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि फ्रांस के साथ उनका जुड़ाव 1992 में शुरू हुआ था और भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.