HNBGU UPDATE: क्वालीफाइंग पेपर पास करने का छात्रों को मिला एक अंतिम अवसर
श्रीनगर (गढ़वाल)l हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) ने उन छात्र-छात्राओं को एक अंतिम अवसर देने की घोषणा की है, जो क्वालीफाइंग पेपर – Environment Science, Elementry Book-Keeping and accountancy में अर्हता (Qualified) प्राप्त नहीं कर पाए थे। विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की 25वीं बैठक में छात्रों के भविष्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क:
ऑफलाइन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि: 21 सितंबर, 2026
ऑफलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर, 2026
परीक्षा शुल्क: ₹5,000/- (पांच हजार रुपये मात्र)
परीक्षा केंद्र: बिड़ला परिसर, श्रीनगर गढ़वाल
आवेदन एवं फीस जमा करने की प्रक्रिया:
छात्र ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.hnbgu.ac.in) से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय कैश काउंटर, ऑनलाइन या बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा किया जा सकता है। बैंक ड्राफ्ट ‘वित्त अधिकारी, हेमवती नन्दन बहुगुणा, गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल’ के नाम देय होगा।
शुल्क विवरण और परीक्षा फॉर्म को अपने महाविद्यालय/संस्थान के प्राचार्य से अग्रसारित (forward) करवाकर 20 अक्टूबर, 2026 तक परीक्षा अनुभाग में जमा कर अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) प्राप्त कर सकते हैं।
हेल्पलाइन: फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर छात्र अपने कॉलेज/संस्थान/परिसर या अनुभाग अधिकारी (परीक्षा) से दूरभाष संख्या 9410127055 पर संपर्क कर सकते हैं।
