सांकेतिक धरना देकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने को लेकर भारतीय गौ क्रांति मंच देहरादून के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार को सौंपा। इस दौरान मंच से जुड़े सैकडों कार्यकर्ताओं ने गांधी रोड स्थित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में सांकेतिक धरना भी दिया।

भारतीय गौ क्रांति मंच देहरादून से जुड़े कार्यकर्ता दोपहर दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचे और यहां धरने पर बैठे। इस दौरान मंच ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। गौ क्रांति मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ रामभूषण बिजलवान ने कहा कि अथर्ववेद में कहा गया है “गावो विश्वस्य मातर” गाय विश्व की माता है। गोवंश भारत की आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। इसी समृद्ध विरासत को बचाने के लिए प्रख्यात संत गोपाल मणि महाराज जी पिछले डेढ़ दशक से निरंतर भारतीय संस्कृति की मूल आधार गौ, गंगा और हिमालय के संवर्धन, संरक्षण और सम्मान के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल की सरकार की ओर से गौ माता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक सम्मान दिलाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें – पुरानी पेंशन बहाली को कार्मिकों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने चेतना रैली को हाथीबड़कला मे रोका

इसी क्रम में आज का यह कार्यक्रम जो कि दिल्ली में प्रस्तावित था और कोरोना गाईडलाईन के चलते अनुमति न मिलने की वजह से स्थगित कर विभिन्न जिलों में आयोजित किया गया जो कि सफल रहा। मंच के आह्वान पर प्रदेश के जिला मुख्यालयों और तहसीलों पर सांकेतिक धरना व रैली कर ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय गौ क्रांति मंच के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह रावत ने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित किये जाने हेतु पर्याप्त तथ्य एवं आधार है। इससे देश-प्रदेश के करोड़ों लोगो की जन भावनाएं जुडी हुई है। उन्होने सरकार से गौमाता को शीघ्र राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…