Uttrakhand- सचिव कुलदीप नेगी की SIR अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील

टिहरी गढ़वाल: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर उत्तराखण्ड में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) का कार्य प्रारम्भ हो गया है इसी क्रम मे आज जिला निर्वाचन कार्यालय, टिहरी में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश सचिव कुलदीप नेगी द्वारा

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत गणना फॉर्म भरकर आईएएस ज्योति एवं बीएलओ को सौंपा गया। साथ ही प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए समय पर गणना फॉर्म भरें और लोकतंत्र को सशक्त एवं पारदर्शी बनाने में अपना योगदान दें। साथ ही बीएलओ के घर-घर भ्रमण के दौरान उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.